Monday, December 7, 2020

2000 2020 how life changed in last 20 years

 आप सभी का धन्यवाद जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए. 2000 से अब तक 2020 तक 2 दशक का सफर तय करा, ऊँचाइयाँ, जमीन, विश्वास, घात, घूमना, गिरना और फिर खड़े हो कर चलना सभी कुछ देखा. कुछ नहीं बदला बस 2000 और 2020 आखिरी के 00 और 20 हटा दीजिए तो 20 ही रह जाएगा और ज़िन्दगी टैस्ट मैच से वन डे, और 2020 बन जाएगी. क्या खोया क्या पाया इससे कुछ नहीं फर्क़ है, पर क्या सीखा वो जरूरी है. जीवन की इस यात्रा में कुछ सीखा तो वो थोड़ा सा स्वार्थ करना, यानी कि अपने से प्यार करना, अपनी सेहत के बारे में सोचना, अच्छा खाना और नीयत सही रखना. ईमानदारी से चलना और लक्ष्य पर ध्यान देना, वो मेरा कुछ नहीं है बस गलत का साथ नहीं देना और अपनी धुन में चलना. रुपया पैसा सब आता जाता रहता है लेकिन वक़्त बहुत धीरे चलता है और येही वक़्त हमे सिखाता है जो दुनिया में कोई यूनिवर्सिटी नहीं सिखाती. इसलिए बढ़ते रहिए दुनिया बहुत खूबसूरत है और लोग भी. चंद धोखा खा जाने से दुनिया नहीं रुकती लेकिन ये एक सबक सिखाती है जो जरूरी होता है. आप सभी का हार्दिक धन्यवाद 🙏 वक़्त का पहिया ऐसे चलता, जुगनू जैसे जलता बुझता, इस जुगनू को पकड़ जो पाए, वक़्त उसी के संग हो जाए 🙏 आगे बढ़ते रहिए ना गया कल लौट के आ सकता है और ना ही कल कभी आता है. वहीं करिए जो आपको अच्छा लगे 🙏 धन्यवाद 🙏